Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला कांग्रेस का डीएम कार्यालय मे प्रर्दशन, डीएम के माध्यम से सौंपा...

महिला कांग्रेस का डीएम कार्यालय मे प्रर्दशन, डीएम के माध्यम से सौंपा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ज्ञापन……..

देहरादून-  भाजपा देहरादून के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल को पार्टी से निकाले जाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि पिछले दिनों एक भाजपा महिला कार्यकर्ता ने भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार पर शोषण के आरोप लगाये थे। जो कि प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान है। इस घटना से देवभूमि ही नहीं देश में उत्तराखण्ड की राजनीति कंलकित हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा आंतरिक जांच का हवाला देते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया, जो महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। इस प्रकरण से एक कदम आगे बढ़ते हुए महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के बयानों ने राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के चरित्र पर प्रश्न चिन्ह लगाने का काम किया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा गया है कि एक तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा लगा रही है, वहीं उसके नेता इस तरह से देवभूमि को कंलकित कर रहे है। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि प्रकरण में आरोपी नेता की गिरफ्तारी कर भाजपा महानगर अध्यक्ष को पदमुक्त करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular