Homeराज्यउत्तराखण्डदून विश्‍वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को प्रदान...

दून विश्‍वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को प्रदान की डिग्री…….

देहरादून- दून विश्‍वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने छात्रों को डिग्री प्रदान की। साथ ही प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को दून ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि और सांसद मुरली मनोहर जोशी को डॉ ऑफ साइंस डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा में राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।दून विश्‍वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह का राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पद्मश्री मुरली मनोहर जोशी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, विश्‍वविद्याल के कुलपति डॉ एससी नौटियाल और उच्च शिक्षा में राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत आदि ने दीप प्रज्‍ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद दून विवि के कुलपति डॉ चंद्रशेखर नौटियाल ने विवि की अभी तक की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि वर्ष 2011 से 2016 तक के छात्रों को उपाधि दी जा रही है। इनमें 617 स्नातक व 380 को स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की जा रही है। 44 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जा रहा है। विश्‍वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद राज्यपाल बेबी रानी मोर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular