रुद्रपुर- खंड शिक्षा अधिकारी मातादीन गौतम ने स्कूलों में छापेमारी की। सुबह से चल रही कार्रवाई में अब तक तीन स्कूलों में छापेमारी की जा चुकी है। टीम के पहुंचते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। बीईओ गौतम ने इस दौरान राधे कृष्णा पब्लिक स्कूल, डे लाइट एकेडमी और डीआरसी पैराडाइस मांटेसरी पब्लिक स्कूल में छापेमारी की। इनमें से दो स्कूल बिना मान्यता के और एक मानकों के विपरीत संचालित होते पाया गया। बीईओ ने अवैध रूप से संचालित हो रहे स्कूल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।