देहरादून- सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन के सभागार में आज नाबार्ड की बैठक हुई। वित्त मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में शुरू हुई नाबार्ड की समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए लिए गए ऋण को लेकर चर्चा हुई तकरीबन 2 घंटे चली। बैठक के बाद वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड की बैठक के दौरान 670 करोड़ का जो लक्ष्य रखा गया था, उसको लगभग हम अचीव कर लेंगे, इसके अतिरिक्त हम इससे भी आगे जाने की कोशिश कर रहे हैं मूल अब अस्थापनाओं के विभाग हैं खासकर पेयजल, पीडब्ल्यूडी, इरिगेशन इन विभागों को हम प्राथमिकता में रखते हुए धनराशि उपलब्ध कराएंगे। पेयजल की जो योजनाएं धन आवंटन की वजह से रुक रही हैं उनको हम नाबार्ड के जरिए धनराशि उपलब्ध कराएंगे, इसी के साथ-साथ इरीगेशन के जो प्रोजेक्ट है जिनमें हमें झील बनानी है वॉटर बॉडीज डिवेलप करनी है उनके लिए भी हम नाबार्ड से धनराशि देंगे। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी से रूके हुए कार्यों के लिए भी स्वीकृति जारी की जाएगी। हमारा टारगेट है कि हम 700 करोड़ से ऊपर जाकर स्वीकृति प्रदान करें।