Homeराज्यउत्तराखण्डनगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य सरकार के 20 माह के...

नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य सरकार के 20 माह के कामकाज पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून- निकाय चुनाव मे बीजेपी की हुुई शानदार जीत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य सरकार के 20 माह के कामकाज पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार की कसौटी पर परखा जा रहा था और जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। यही कारण है राज्यभर में निकायों में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने निकायों में अच्छी खासी बढ़त हासिल की है। पिथौरागढ़ जिले में तो सभी निकायों में भाजपा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि तमाम छोटे निकायों में जहां भाजपा कभी नहीं जीती, वहां इस बार पार्टी ने जीत दर्ज की है। फिर चाहे वह कर्णप्रयाग, गौचर हों या दूरस्थ क्षेत्रों के अन्य निकाय, सभी जगह भाजपा का प्रदर्शन बढ़िया रहा है।

उन्होंने कहा कि जहां तक नगर निगमों में महापौर पदों का सवाल है तो इनमें भी एकाध को छोड़ सभी सीटों पर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, भाजपा की जीत का अंतर भी बढ़ता चला जाएगा। इससे साफ है कि जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों को सिर आंखों पर बैठाते हुए उस पर अपने समर्थन की मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निकाय तरक्की के पथ पर आगे बढ़ें और वहां नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें, इसके लिए पूरी गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। निकायों को सरसब्ज बनाने के लिए राज्य सरकार अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं आने देगी। बगैर किसी भेदभाव के निकायों के सशक्तीकरण के प्रयास होंगे। निकायों को अपने पैरों पर खड़ा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सबको साथ लेकर कदम बढ़ाए जाएंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments