देहरादून- निकाय चुनाव मे सात में से 5 निगमों व 39 नगरपालिकाओं में से 12 तथा 38 नगर पंचायतों में से 17 पर जीत दर्ज कर भाजपा इस चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा बचाने में सफल रही है। खास कर प्रतिष्ठा का सवाल बनी देहरादून नगर निगम में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करने पर भाजपा नेताओें में खास खुशी का माहौल है। प्रदेश मुख्यालय में भाजपा नेताओं ने आज ढोल नगाड़े की धुन पर जीत का जश्न मनाया, खूब जमकर नाचे और एक दूसरे को गुलाल लगाया। देहरादून निगम की सत्ता पर पिछले 10 सालों से भाजपा का कब्जा था। इस जीत के साथ भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगायी है। एंटी कन्वैसी को धता बताते हुए भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील गामा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल को न सिर्फ 35 हजार से अधिक मतों से हराने में सफलता हासिल की है अपितु अपितु सौ में से उसके 60 पार्षद भी चुनाव जीत कर नये बोर्ड का हिस्सा बने है। एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ निगम की सत्ता पर काबिज हुई है इसे भाजपा में जश्न का माहौल है। सुनील उनियाल गामा को महापौर पद पर काम करते हुए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह निर्भीक होकर अपने फैसले कर सकेगें। इस अवसर पर सुनील गामा ने राजधानी दून की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा और उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होने साथ ही भाजपा के केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भी आभार किया। उन्होने कहा कि एक साधारण से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद के लिए टिकट देकर जो भरोसा जताया है वह बड़ी बात है। उन्होने कहा कि अब राजधानी में विकास कार्यो को आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
जीत के जश्न में डूबी भाजपा, दून में भाजपा की शानदार हैट्रिक……
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हरिद्वार में सोमवती अमावस्या और वीकेंड को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया जा रहा है विशेष ट्रैफिक प्लान…
on हरिद्वार: संतुलन बिगड़ने से गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने मुस्तैदी से बचाया, वीडियो वायरल…
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक, 5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….