Homeराज्यउत्तराखण्डनिकाय चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, आज शाम 5 बजे थम...

निकाय चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, आज शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार…….

देहरादून- सूबे मे निकाय चुनाव का प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। वाहनों के काफिले के साथ ही लाउडस्पीकर के जरिये प्रचार और नुक्कड़ सभाएं नहीं हो सकेगी। जिसे देखते हुए मेयर समेत पार्षद प्रत्याशी अंतिम दिन पूरी ताकत झोकने की तैयारी में जुटे हैं। प्रचार के अंतिम दौर पर बाजी अपने नाम करने के लिए भाजपा, कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि 18 नवंबर को मतदान होना है, नियमानुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले प्रचार रोक दिया जाता है। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार और सार्वजनिक सभा आज शाम पांच बजे के बाद नहीं कर सकेगा। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदेय स्थल पर रैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उसमें जरूरी सुधार करें। अगर मतदेय स्थल पर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की निर्वाचन सामग्री है तो उसे तत्काल हटा दें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular