Homeराज्यउत्तराखण्डदीपिका-रणवीर की शादी, कैटरीना कैफ को नही किया इनवाइट, यह है बड़ी...

दीपिका-रणवीर की शादी, कैटरीना कैफ को नही किया इनवाइट, यह है बड़ी वजह……..

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं तो वहीं उनके फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस शादी में दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वैसे तो बॉलीवुड की किसी सेलिब्रिटीज को शादी में नहीं बुलाया गया है लेकिन इस शादी को लेकर कटरीना कैफ बेहद एक्साइटेड हैं। कटरीना कैफ, वरुण धवन के साथ करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान करण जौहर ने उनसे बॉलीवुड में शादियों के सीजन पर सवाल पूछा।

बता दें कि केवल दीपिका ही नहीं प्रियंका चोपड़ा भी इसी साल के अंत तक शादी करेंगी। दरअसल, करण जौहर ने वरुण धवन से इसकी शुरुआत करते हुए कहते हैं कि वो नताशा दलाल से शादी कब करेंगे उनकी तस्वीरें देखने के लिए वो उत्सुक हैं।

जिस पर कटरीना कहती हैं कि ‘मैं सच में इन शादियों को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। मैं अच्छे कपड़े पहनकर जाना चाहती हूं।’कटरीना से करण जौहर कहते हैं कि उन्हें तो शादी में बुलाया भी नहीं गया है। जिस पर कटरीना बताती हैं कि ‘मुझे किसी भी शादी में नहीं बुलाया गया है लेकिन ये बात अलग है। मैं हमेशा आगे की सोचती हूं।’ बता दें कि दीपिका और रणवीर 14-15 नवंबर को शादी कर रहे हैं। वहीं प्रियंका और निक जोनस 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ की हाल ही में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई है। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ ‘भारत’ कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments