Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड़ निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव की अधिसूचना आज, लागू हो...

उत्तराखंड़ निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव की अधिसूचना आज, लागू हो जाएगी आदर्श आचार संहिता……

देहरादून- उत्तराखंड में निकाय चुनावों का रास्ता साफ करते हुए सरकार ने 84 निकायों में आरक्षण तय कर दिया है। सरकार ने इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। आज को आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी कर देगा। इसी के साथ प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

शहरी विकास विभाग ने रविवार शाम रुड़की नगर निगम के साथ बाजपुर व श्रीनगर नगर पालिका को छोड़ शेष 84 निकायों में आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी। निकायों में आरक्षण की प्रारंभिक अधिसूचना के बाद आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अब सरकार ने आरक्षण को अंतिम रूप दे दिया। पूर्व घोषित आरक्षण में से सिर्फ छह निकायों-कपकोट, गूलरभोज, हरर्बटपुर, महुआखेड़ा गंज, पुरोला और कालाढूंगी के आरक्षण में बदलाव हुआ है। सोमवार को राज्य सरकार निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर देगी, जबकि दोपहर बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से चुनाव की विधिवत अधिसूचना जारी की जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा- सरकार की तरफ से निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी। शेष बचे निकायों में भी प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव करा लिए जाएंगे।

आपको बता दे कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार सक्रिय हुई सरकार ने 15 नवंबर को चुनाव कराने का प्रस्तावित कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके मुताबिक 15 अक्टूबर को यानि आज आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। 16 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। 17, 18 व 20 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया चलेगी।

22 व 23 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि है, जबकि 26 अक्टूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 15 नवंबर को मतदान और 17 नवंबर को मतगणना होगी। इस बीच सरकार ने जिन 84 निकायों में चुनाव होना है,

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular