Homeराज्यउत्तराखण्डसर्द मौसम मे भी कम नही हो रहा डेंगू का डंक, चार...

सर्द मौसम मे भी कम नही हो रहा डेंगू का डंक, चार और मरीजों मे डेंगू की पुष्टि……

देहरादून- मौसम सर्द होने के बावजूद भी डेंगू का मच्छर हार नहीं मान रहा है। बीते दिनों की तरह प्रदेश में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें नैनीताल में तीन और ऊधमसिंहनगर में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। प्रदेश में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 444 पहुंच गई है।

जनवरी से अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार हरिद्वार, देहरादून व टिहरी में डेंगू का मच्छर ज्यादा सक्रिय रहा है। हरिद्वार में सर्वाधिक 154 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि देहरादून में भी 124 मरीजों की एलाइजा जांच पॉजीटिव आ चुकी है। इसी तरह टिहरी में 93, नैनीताल में 46 और ऊधमसिंहनगर में 14 मरीजों में अब तक डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। हालात यह कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और स्वास्थ्य महकमा दावों पर दावे कर रहा है। वही विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले सामने आए हैं वहां पर दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को भी अपने आसपास पानी एकत्र नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular