देहरादून- राजधानी देहरादून मे लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही है। ताजा मामला पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पुलिस की नाक के नीचे दिनदहाडे़ चोरों ने घर का ताला तोड़ 4 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी तो इस बात की है कि राजधानी मे चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि पटेलनगर कोतवाली से मात्र थोडी दूर पर टीएचडीसी काॅलोनी फेस 1 मे बाइक पर आये चोरों ने दिनदहाडे़ घर का ताला तोड़ 4 लाख के गहन व घर के अन्य सामान पर भी हाथ साफ कर दिया।
जिसके बाद चोरी का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज मे कैद हो गया, कि मात्र 14 मिनट मे कैसे चोरो वारदात को अंजाम दिया और मोटर साईकिल पर फरार हो गये। आपको बता दे कि पहले भी राजधानी देहरादून मे इस तरह की वारदाते सामने आयी है, लेकिंन पुलिस अभी तक इन शतिर चोरों को पकड़ने मे नाकामयाब रही है।