
देहरादून- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से आयोजित हिमालय संरक्षण जागरुकता रैली को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चार दिन तक सभाएं कर व्यापारियों को हिमालय संरक्षण को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस रैली का समापन कुमाऊं के रानीखेत में होगा। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
बता दे कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम आवास से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस रैली के माध्यम से चार दिन तक सभाएं कर व्यापारियों को हिमालय संरक्षण को लेकर जागरूक किया जाएगा। 2015 से हर तीन वर्ष में हिमालय संरक्षण जागरुकता अभियान चलाया जाता है। जिसमें संगठन और 365 यूनिट्स के साथ व्यापारी, उपभोक्ता हित, पर्यावरण संरक्षण, पहाड़ पर कानून व्यवस्था आदि के बारे में जागरूक किया जाता है। साथ ही सफाई, वृक्षारोपण, पॉलिथीन मुक्ति, पर्यटन, जल संरक्षण पर भी कार्यक्रम का फोकस रहता है।
Только что опубликовано: https://l-parfum.ru/catalog/max-mara/le-parfum/