उतराखंड- 2 अक्टूबर 1994 तिराहा कांड को आज 24 साल पूरे हो गय है। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा शहीद स्थल पहुंच शहीदो को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर भी जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुलायम सरकार द्वारा 1994 तिराहा कांड के सारे तथ्यों को छिपाया गया और नष्ट किया गया, जिसके चलते 24 साल बाद भी उस आंदोलन का दमन करने वाले आजाद घूम रहे हैं, लेकिन अब उनकी सरकार पीडितो को न्याय दिलाने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्व की सरकारों से बेहतर काम कर रही है। उत्तराखंड को बिजली पानी सड़क के साथ उद्योग मुहैया कराया जा रहा है। भाजपा सरकार के प्रयास से उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट होने जा रहा है, जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी उद्योगपति शामिल होंगे।