Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश पहाड़ों पर रेल का सपना 2024 तक होगा पूरा, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल...

पहाड़ों पर रेल का सपना 2024 तक होगा पूरा, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में 70% लैंड एक्यूजेशन का काम पूरा……..

देहरादून{शैली}- उत्तराखंड़ मे पहाड़ों पर रेल का सपना 2024 तक पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में आज सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक करीबन 1 घंटे चली। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में 70% लैंड एक्यूजेशन का काम हो चुका है सभी लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है रेलवे की ओर से कुछ डिमांड थी, जिस पर सरकार के द्वारा भरोसा दिया गया है कि उनके काम में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी। रेलवे श्रीनगर में एक अस्पताल एक पुल और एक स्टेडियम का निर्माण भी किया जायेगा। इसको भारत सरकार ने स्पेशल प्रोजेक्ट के रूप में रखा है 2024 तक यह परियोजना पूरी हो जाएगी इसके लिए 16000 करोड़ के बजट का प्रावधान कर दिया गया है हर वर्ष कितना बजट मिलेगा यह भी तय हो चुका है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2