Homeराज्यउत्तराखण्डअंतर्राज्‍यीय "सैंडी गिरोह" के तीन शातिर बदमाश अस्लाह, ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार,...

अंतर्राज्‍यीय “सैंडी गिरोह” के तीन शातिर बदमाश अस्लाह, ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार, कई राज्यों में पहले भी जा चुके है जेल…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंर्तंराज्यीय गैंग के तीन बदमाशों को चोरी के माल, अस्लाह व कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने प्रेमनगर में हुई चोरी का माल भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीते 17 सितम्बर को थाना सहसपुर में राजकुमारी पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम वेलोवाला ने सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि इनके पति आर्मी से रिटायर्ड है और वह इन दिनों अपने परिवार के साथ मायके गई हुई थी। बताया कि 17 सितम्बर की सुबह उनको जानकारी मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। घर आकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था, और घर से ज्वैलरी आदि सामान चोरी हो गया था। सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने कल देर शाम राजा रोड सेलाकुई से कार सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। जिनके पास से पुलिस अवैध तमंचा, छुरी, नकदी, ज्वैलरी बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम बताते हुए उक्त चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों से प्रेमनगर में हुई चोरी का भी माल बरामद किया। आरोपियों द्वारा बताया गया कि ’यह लोग सैंडी उर्फ सोहनवीर गिरोह के सदस्य है जो फिरौती हेतु अपहरण, लूट, चोरी आदि के केसो में कई राज्यों मे जेल जा चुके है, इनका मुख्यरूप से अपराध अपहरण एवं लूट करना है। इसी लिए वह लोग एक महीने पहले देहरादुन में आये और सोहनवीर ने बहुगुणा मार्ग भाऊवाला में सोनू नामक व्यक्ति का घर किराये पर लिया था।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular