Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड कोटद्वार में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 14 लोग...

उत्तराखंड कोटद्वार में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 14 लोग घायल…….

कोटद्वार- उत्तराखंड के कोटद्वार में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह कोटद्वार-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर ढौंटियाल के पास हुआ। जहां जीएमओयू की बस खाई में गिर गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस चालक को भी चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटद्वार से 108 मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया गया कि बस कोटद्वार से स्योलखांद जा रही थी।

राजस्व उपनिरीक्षक ने 10.15 मिनट पर अवगत कराया गया बस सुबह करीब साढ़े छह बजे कोटद्वार से धौटियाल जाते समय 10 मीटर खाई में गिर गई। जिसमें 24 लोग सवार थे। घायलों को कोटद्वार चिकित्सालय ले जाया गया है। जिसमें से 14 घायलों को सयुंक्त चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया गया है। ड्राइवर को जॉलीग्रांट रेफेर किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2