Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक बनने के साढ़े तीन महीने बाद मुन्नी देवी ने दिया पंचायत...

विधायक बनने के साढ़े तीन महीने बाद मुन्नी देवी ने दिया पंचायत पद से इस्तीफा, इस्तीफा हुआ मंजूर……..

देहरादून- विधायक बनने के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज रहीं थराली विधायक मुन्नी देवी ने आखिरकार साढ़े तीन महीने बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।इस्तीफे के बाद पंचायती राज विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दरअसल, थराली विधानसभा के उपचुनाव बीते 28 मई को सम्पन्न हुए थे। 31 मई को हुई मतगणना के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके विधायक निर्वाचित होने की घोषणा की थी। तब से उनके शपथ ग्रहण का इंतजार हो रहा था। निर्वाचन के करीब दो माह बाद 13 अगस्त को थराली विधायक के तौर पर मुन्नी देवी ने विधानसभा सदस्य पद की शपथ ग्रहण की। जिसके बाद उन्होंने आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments