Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर:- ऊधमसिंह नगर आ रहा कैंटर अलीगढ़ में अनिंयत्रित होकर पल्टा,...

बड़ी खबर:- ऊधमसिंह नगर आ रहा कैंटर अलीगढ़ में अनिंयत्रित होकर पल्टा, दो की मौके पर मौत, 32 घायल……

उत्तराखंड़{बाजपुर}– उत्तराखंड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कार सेवकों को लेकर ऊधमसिंह नगर आ रहा एक कैंटर अलीगढ़ के मंजूर गढ़ी में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 32 लोग घायल हो गये है। दरअसल, पिछले दिनों ऊधमसिंनगर जिले के साथ ही बिलासपुर के नवावगंज गुरुद्वारा साहिब से कार सेवा प्रमुख के मार्गदर्शन में संगत महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब दर्शन और सेवा करने गई थी। बुधवार को कार सेवक वापस ऊधमसिंह नगर लौट रहे थे, तो कैंटर अचानक अलीगढ़ क्वार्सी क्षेत्र के गांव मंजूर गढ़ी स्थित एक मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया। कैंटर सवार कुंलवंत सिंह निवासी तोता बैरिया और बलकार सिंह कासमगंज बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 32 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular