देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान कों उत्तराखंड़ में भी जोर शोर से चलाया जा रहा है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज राजधानी देहरादून के कौलागढ़ में नगर निगम व ओएनजीसी लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद फावड़ा उठाकर सफाई की। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वच्छ भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है।
देशभर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान में भागीदारी करें। घर, मोहल्ले, व शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना पूरा प्रयास करें। इस मौके पर स्थानीय विधायक हरबंस कपूर व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
