देहरादून- उत्तराखंड़ में इंवेस्टर्स मीट कों लेकर तैयारियां जोर शोरो से चल रही है। शासन-प्रशासन दोनों ही इस मीट कों सफल बनाने मे जी जान से जुट हुआ है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने आज सड़कों को गड्डा मुक्त करने के अभियान के कामोंका निरीक्षण किया। उन्होंने प्रान्तीय खण्ड लो.नि.वि के अधिकारियों को साथ लेकर घंण्टाघर से राजपुर रोड, किशननगर चैक, कैनाल रोड, बहल चैक, क्रास माॅल रोड, सर्वे चैक, धर्मपुर, फुव्वारा चैक से होते हुए तेगबहादुर रोड साइटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने पैच वर्क व गड्डों को ठीक करने के लिए कार्मिकों व अन्य संशाधनों की संख्या बढाने और कार्यो में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को रोड बाई रोड सुधारीकरण कार्य पूरा करने, चैड़ी व खुली सड़कों पर यातायात पुलिस के समन्वय से दिन में भी लगातार कार्य को जारी रखने इसके साथ साथ भीड़-भाड़ वाले रूट पर रात के समय सुधारीकरण के कार्यों को अमल में लानें के भी निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड जे.एस चैहान ने बताया कि उनके द्वारा प्रिंस चैक से अग्रवाल बैकरी, ई.सी रोड, बहल चैक से सब्जीमण्डी, घण्टाघर से प्रिंस चैक व कैनाल रोड वाले रूट पर गड्डामुक्ति अभियान काम को पूरा कर लिया गया है साथ ही जिन स्थानों पर लिकेज हो रही है वहां पर जल संस्थान व एडीबी द्वारा विभागीय काम पूरा करने के तत्काल बाद पैचवर्क व गड्डों को ठीक कर दिया जायेगा। इसके साथ ही अन्य सड़क मार्गों पर सुधारीकरण का काम लगातार जारी है।
