Homeराज्यउत्तराखण्डपर्वतारोही जुड़वा बहनें नुंग्शी और ताशी देहरादून में आयोजित करेंगी बेस कैंप...

पर्वतारोही जुड़वा बहनें नुंग्शी और ताशी देहरादून में आयोजित करेंगी बेस कैंप फेस्टिवल इंडिया…..

देहरादून- माउंट एवरेस्ट सहितब दुनिया के सात सर्वोच्च शिखरों को फतह करने वाली पर्वतारोही जुड़वा बहनों नुंग्शी व ताशी मलिक 25 अक्टूबर से देहरादून में बेस कैंप फेस्टिवल का आयोजन करने आ रही है। इसी कडी में आज उन्होंन प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि उनके द्वारा संचालित नुंग्‍शी ताशी फाउंडेशन की और से यह बेस कैंप फेस्टिवल इंडिया का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें अलग-अलग कार्यक्रम आउटडोर, एडवेंचर फिल्म, गेस्ट स्पीकर, पाक रुंश, फोटोग्राफी एग्जीबिशन और कैंपिंग आदि शामिल हैं। कार्यक्रम के माध्यम से आउटडोर लीडरशिप के तत्व को लोगों के साथ उजागर किया जाएगा। जुड़वा बहनों ने बताया कि बेस्ट फेस्टिवल के दौरान आउटडोर लीडरशिप स्कूल खोलने की घोषणा भी की जाएगी। आउटडोर स्कूल लीडरशिप एक्सपेरिमेंटल लर्निंग स्कूल है। नुंग्‍शी और ताशी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारे दिल के बेहद करीब है, इसलिए हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड की महिलाओं के साथ मिलकर उन्हें सशक्त बनाए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular