Homeराज्यउत्तराखण्डजब सदन में विधायकों ने अपनी ही सरकार के मंत्री से पूछें...

जब सदन में विधायकों ने अपनी ही सरकार के मंत्री से पूछें सवाल, तब लड़खड़ाते नजर आये मंत्री जी……

देहरादून- उत्तराखंड़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत जहां विपक्ष के जोरदार हंगामे से हुई तों वहीं बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रदेश में बढ़ रहे प्रदूषण पर अपने ही सरकार के मंत्री पर सवाल उठाया। उन्होंने वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत से सवाल पूछा कि अबतक प्रदुषण को रोकने में कितनी कार्रवाई हुई है। साथ ही उनके द्वारा वनों में पाए जाने वाले लीसा पर भी सवाल उठाये गये। सवाल किया गया कि इस ज्वलनशील प्रदार्थ को खुले में क्यों रखा गया है.। वहीं वन मंत्री हरक सिंह रावत ने खुले में लीसा ना होने की कही बात। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही कहा गया कि जिस क्षेत्र में लीसा खुले में पाया जाएगा, उस अधिकारी पर कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं भाजपा के एक और विधायक एसएस जीना ने अपने ही सरकार को सदन में घेरा। वनों से लीसा दोहन के मामले में एक प्रश्न के जवाब में जीना ने मंत्री हरक सिंह रावत और सरकार के खिलाफ आरोप लगाया कि सदन में गलत जवाब दिए जाते हैं। उधर, जीना के प्रश्न के जवाब में मंत्री हरक सिंह रावत लड़खड़ाते नजर आए, जिसपर विपक्ष ने नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल को बीच बचाव करना पड़ा। अध्यक्ष ने आदेश दिया कि सरकार गंभीरता से इसका जवाब दें। इसपर मंत्री का जवाब आया कि जिन अधिकारियों ने गलत जवाब दिया उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments