Homeराज्यउत्तराखण्डइन वस्तुओं कों हमेशा रखें घर से बाहर, वरना घर में आयेगी...

इन वस्तुओं कों हमेशा रखें घर से बाहर, वरना घर में आयेगी दरिद्रता, नहीं टिकेगा धन, पढे़ और शेयर करें

वास्तु शास्त्र दिशाओं के साथ-साथ वस्तुओं पर भी निर्भर करता है। हमारे घर में कई ऐसी वस्तुएं होती हैं जिनसे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। और यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक है तो वहां रहने वालों को कभी भी सुख प्राप्त नहीं होता। आमतौर पर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि घर में कौन सी चीजें नकारात्मक ऊर्जा दे रही है। आइए हम आपकों बताते है उन्हीं नकारात्मक ऊर्जाओं के बारें में……

घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। फर्श, दीवारों, छत, फर्नीचर आदि में जमी धूल गंदगी भयंकर नेगेटिव एनर्जी का उत्पादन करती है। इससे आपकी आय बाधित होती है। घर में सुखों का अभाव रहता है।

रद्दी, टूटे हुए फर्नीचर, टूटे हुए कांच घर में नहीं होना चाहिए। इनसे आर्थिक समृद्धि में बाधा आती है। चीनी और कांच के टूटे हुए कप, गिलास का इस्तेमाल बिलकुल न करें। बर्तन भी टूटे हुए नहीं होना चाहिए।

टपकते नल आपके घर में पैसा टिकने नहीं देते। यदि घर का कोई भी नल लीक कर रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।

लोग अक्सर घरों में सजावट के लिए कंटीले पौधे लगा लेते हैं, बेशक इनमें फूल तो अच्छे खिलेंगे, लेकिन ये आपक सुख छीन लेंगे।

मकड़ी के जाले सभी घरों में हो ही जाते हैं, इन्हें समय-समय पर साफ करते रहें। यी आपकी तरक्की में रूकावट डालते हैं।शू रैक घर के बाहर रखें। छोटे घरों और खासकर फ्लैट में शू रैक घर में ही रखे जाते हैं। यह गलत है। शू रैक बाहर रखें।

नकली फूलों को घर में बिलकुल न रखें। ये बेजान होते हैं इससे पारिवारिक संबंधों में परेशानी आती है।

फटे कपड़े भूलकर भी न पहनें। ये दरिद्रता लाते हैं।जूठे बर्तन रात को न रखें। इन्हें मांजकर रखना चाहिए। यदि रखे रहें तो इनमें पानी भर देना चाहिए।

हम घरों में अगरबत्ती जलाते हैं। इनमें बांस होता है। घर में बांस जलाना अशुभ होता है। इनके स्थान पर धूप बत्ती लगाएं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular