Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र का दूसरा दिन, गाय को राष्ट्रमाता बनाने...

उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र का दूसरा दिन, गाय को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प आज होगा पेश……

देहरादून- विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन यानि बुधवार को सरकार की ओर से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। यह संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गाय को राष्ट्रमाता बनाने की मांग देवभूमि से उठी है और अब सरकार इसे संबल देने जा रही है। इसी कड़ी में विधानसभा के मानसून सत्र में यह संकल्प आज पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि संत गोपालमणि महाराज गाय को राष्ट्रमाता बनाने की मांग को लेकर मुहिम छेड़े हुए हैं। इस संबंध में 26 विधायकों की ओर से भी संकल्प की सूचना विधानसभा को दी गई है। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की मंगलवार शाम हुई बैठक के बाद बुधवार के लिए जारी कार्यसूची में उल्लेख है कि यह संकल्प पशुपालन मंत्री प्रस्तुत करेंगे। यही नहीं, आज सत्र के दौरान चार संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि दो विधेयक पारित होंगे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular