Homeराज्यउत्तर प्रदेशविधानसभा सत्र कल से, यातायात डायवर्ट

विधानसभा सत्र कल से, यातायात डायवर्ट

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा-सत्र के दौरान रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसका कारण धरना, प्रदर्शन तथा अन्य आयोजन है जिसके कारण सरकार को रूट डायवर्ट करना पड़ा है। पुलिस प्रशासन इसके लिये विशेष रूप से प्रयासरत है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कई बैरियर लगाए गए है जिनमें प्रगति विहार बैरियर,शास्त्रीनगर बैरियर,बाईपास बैरियर व डिफेंस कालोनी बैरियर शामिल है। वहीं सत्र के दौरान जिन रूटों को डायवर्ट किया गया है उनमें भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दुधली रोड़ की ओर डायवर्ट किया गया है। देहरादून से हरिद्वार-ऋषिकेश-टिहरी-चमोली जाने वाले वाहन ईसी रोड से नेहरू कालोनी, फब्बारा चौक होते हुए 6 नम्बर पुलिया से रायपुर थानों होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे। धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर जायेंगे। मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला, रिंग रोड, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग व आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर जायेगा।
मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से 06 नम्बर पुलिया, नेहरू कालोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून आयेंगे। जुलुस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाई-पास चौकी की ओर भेजा जायेगा। प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जायेगें। डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसे, जोगीवाला से डायवर्ट की जायेगी जो कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेंगी। डिफेंस कालोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कालोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाई पास की ओर डायवर्ट किया जायेगा। स्थानीय निवासियों के व्यत्तिफ़गत वाहनों को विशेष परिस्थितियों मे ही डायवर्ट किया जायेगा, सामान्य स्थिति में व्यक्गित वाहनों को डायवर्ट नहीं किया किया गया है, परन्तु व्यवसायिक वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा, वे किसी भी दशा में विधानसभा की ओर नही जायेगें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Hi, check amazing [URL=https://hotchip.org.uk/]lesbian incest porn[/URL] library. It contains wonderful quality. Check them online!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular