Homeअध्यात्मवास्तु दोष : घर की नकारात्मकता दूर करनी है तो है घर...

वास्तु दोष : घर की नकारात्मकता दूर करनी है तो है घर में लगाएं नमक और गौमूत्र का पोंछा

नकारात्मका दूर करना हम सबकी जरूरत है। वह चाहे वास्तु की नकारात्मकता हो या मन की। मन की नकारात्मका दूर करने में समय लग सकता है, इसलिए पहले घर से नकारात्मकता दूर करनी चाहिए। यही नकारात्मकता वास्तु दोष है। जिसके कारण घर में लगातार नुकसान होते रहते हैं।
अगर घर में वास्तु दोष होता है तो उस घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तुदोष के कारण घर में नेगेटिविटी भी रहती है जो सभी कामों में बाधाएं आती हैं। इसे दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय करने पर घर में सकारात्मकता रहती है और वास्तु दोष से होने वाली परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए घर के दोष दूर करने के उपाय…

पहला उपाय

  • घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए।
  • इसके लिए समुद्री नमक यानी साबूत नमक (खड़ा नमक) इस उपाय के लिए श्रेष्ठ रहता है। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

दूसरा उपाय

  • घर में समय-समय पर गौमूत्र का छिड़काव करते रहना चाहिए। मान्यता है कि जिन घरों ये उपाय किया जाता है, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
  • गौमूत्र की तेज गंध से वातावरण में मौजूद हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इससे स्वास्थ्य सही रहता है जो सकारात्मकता लाता है।

तीसरा उपाय

  • हर रोज सुबह-सुबह घर के बाहर रंगोली बनानी चाहिए। घर के अंदर और बाहर अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद घर के बाहर रंगोली बनाएं।
  • रंगोली को बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे महालक्ष्मी की प्रसन्नता भी प्राप्त हो सकती है। जिसे घर में सुख-समृद्धि आती है।

चौथा उपाय

  • घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए हर रोज घर में 5 चीजों का धुआं कुछ देर के लिए फैलाना चाहिए। ये पांच चीजें हैं लोबान, गुग्गल, कर्पूर, देशी घी और चदंन।
  • गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें। इसके बाद जो धुआं निकलेगा, उसे पूरे घर में फैलाएं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular