Homeराज्यउत्तर प्रदेशटूटी-फूटी सड़कों पर गरजी आम आदमी पार्टी, किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

टूटी-फूटी सड़कों पर गरजी आम आदमी पार्टी, किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन


देहरादून। टूटी-फूटी तथा अव्यवस्थित सड़कों को चुस्त दुरुस्त करने पर प्रशासन की नाकामी को आम आदमी पार्टी ने अपना मुद्दा बनाया है। शुक्रवार को इसी संदर्भ मे लोक निर्माण विभाग पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
ह्यआम आदमी पार्टी के जिला सचिव जितेन पंत ने कहा कि राजधानी देहारदून की सड़कों की स्थिति खस्ताहाल व दयनीय हो चुकी है। जिसके कारण आम जनता की शहर में आवाजाही दुभर हो गयी है। देहरादून की सडकों में बड़े-बड़े जानलेवा गढ्ढे होने के कारण जनता आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रही है। किसी सत्ताधारी पार्टी के विकास के मूल्यांकन में सड़कों की स्थिति का अपना महत्व है। उन्होनें कहा कि आज राज्य सरकार हाईकोर्ट के आदेशों व निर्देशों पर काम कर रही है। चाहे वो सफाई व्यवस्था का मामला हो या फिर अतिक्रमण का।
महानगर उपाध्यक्ष सुनील घाघट ने कहा कि आज शहर की आम जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं। यदि सरकार जनता को सुगम आवाजाही हेतु अच्छी सड़के नहीं उपलब्ध करा सकती है तो रोड टैक्स लेने का भी कोई औचित्य नहीं है।
उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी ये मांग करती है कि यदि तत्काल प्रभाव से त्वरित कार्यवाही करते हुये शहर की सडकों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पुर्ननिर्मित नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टर्ी जनता के साथ सडकों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी शासन-प्रशासन व संबंधित विभाग की होगी।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में मध्यदून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल, विनोद बजाज, विपिन, सरिता गिरी सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular