Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड के बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों ने फिर की घुसपैठ, भारतीय सीमा...

उत्‍तराखंड के बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों ने फिर की घुसपैठ, भारतीय सीमा पर चार किलोमीटर अंदर घुसे चीनी सैनिक….

उत्तराखंड़- उत्तराखंड़ के चमोली से सटी सीमा पर बाड़ाहोती क्षेत्र में एक बार फिर चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते माह अगस्‍त में तीन बार चीनी सैनिक क्षेत्र में करीब चार किमी तक अंदर तक घुस आए। भारत की ओर से आईटीबीपी के जवानों ने चीन के सैनिकों को खदेड़ा। हालांकि, प्रसाशन ऐसी किसी घटना से इन्कार किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी चीन सैनिकों ने 26 जुलाई को भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। चमोली के बाड़ाहोती क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ से दो सौ चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए थे। आइटीबीपी की अग्रिम चौकी रिमखिम पर तैनात जवानों से नियमित गश्त के दौरान उनका सामना हुआ था। आइटीबीपी जवानों के देखते ही चीनी सैनिकों का दल लौट गया था। जोशीमठ से 105 किलोमीटर दूर चमोली में चीन से जुड़ी भारतीय सीमा घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाती है। विशेषकर 80 वर्ग किलोमीटर में फैला बाड़ाहोती चारागाह। यहां स्थानीय लोग अपने मवेश्यिों को लेकर आते हैं। जून के दूसरे सप्ताह में इस क्षेत्र में दो चीनी हेलीकॉप्टर देखे गए थे। घटना के बाद प्रशासन का एक दल क्षेत्र का जायजा लेने भी गया था। इसके बाद जुलाई माह 18 जुलाई को प्रशासन का 17 सदस्यीय दल सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लेने रवाना हुआ था, लेकिन भारी बारिश के कारण रास्ते क्षतिग्रस्त होने से टीम 18 जुलाई को वापस आ गई थी। आपकों बता दें कि वर्ष में चार बार प्रशासन की टीम बाड़ाहोती का जायजा लेने जाती है। फिर एक बार चीनी सैनिकों ने बाड़ाहोती क्षेत्र सीमा पर घुसपैठ की है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular