Homeराज्यउत्तराखण्डसावधान! उत्तराखंड़ में भारी बारिश की आशंका, जिलाधिकारियों ने जारी किया अर्लट....

सावधान! उत्तराखंड़ में भारी बारिश की आशंका, जिलाधिकारियों ने जारी किया अर्लट….

देहादून- मौसम विभाग द्वारा फिर एक बार गढ़वाल के साथ साथ कुमाऊं के इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शासन ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। जिसकों देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े महकमों को भी तैयार रहने को कहा गया है। इस बीच गंगोत्री और केदारनाथ हाईवे पर यातायात सुचारू रहा। हालांकि, भूस्खलन के चलते प्रदेश में 60 से ज्यादा सड़कों पर आवाजाही अब भी बाधित है। मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से ही दून एवं मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। आमतौर पर आसमान के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 30 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular