उत्तराखंड़- उत्तराखंड समेत देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस भारत बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रही हैण् इसी कड़ी में उत्तराखंड़ असम की राजधानी गुवाहाटी में भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देशव्यापी भारत बंद के मौके पर असम सचिवालय के आगे प्रदर्शन करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। हरीश रावत के साथ पीसीसी अध्यक्ष रिपुन बोरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पूरे देश में कांग्रेसी राहुल गांधी के आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। कांग्रेस के साथ देश की करीब छोटी बड़ी 21 राजनीतिक पार्टियां साथ खड़ी हैं। सोमवार को देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने देशभर में महाबंद बुलाया है जिसका व्यापक असर देशभर में देखने को मिल रहा है। विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेता दिल्ली के रामलीला मैदान में एकसाथ नजर आए। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए कहा। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सचिवालय कूंच पर निकले थे। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।