देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी सड़क दुर्घटना में घायल मीनाक्षी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने डाॅक्टरों से मीनाक्षी के स्वास्थ्य व उपचार की जानकारी भी ली साथ ही मीनाक्षी के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ मुख्यमंत्री ने मीनाक्षी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मीनाक्षी के उपचार हेतु हर संभव सहयोग तथा सहायता प्रदान की जाएगी।
