Homeराज्यउत्तर प्रदेशनियम विरुद्ध पाठ्य पुस्तकों पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

नियम विरुद्ध पाठ्य पुस्तकों पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन


देहरादून। आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज निजी स्कूलों में छात्रें से शासकीय नियम विरूद्ध पाठ्य पुस्तकें मँगाने के विरोध में अभिभावकों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से देहरादून महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल व धर्मेन्द्र ठाकुर ने बताया कि देहरादून में स्कॉलर्स होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व कई अन्य निजी स्कूलों द्वारा शासकीय आदेशों को ठेंगा दिखाते हुये छात्रें व अभिभावकों से एनसीईआरटी के अलावा अन्य बाहरी प्रकाशकों की पाठड्ढ पुस्तकें भी मँगवाई जा रही हैं, जबकि राज्य सरकार द्वारा स्पषटत: एनसीईआरटी की पुस्तकों की ही अनुमति है। उन्होंने कहा कि स्कॉलर्स होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व अन्य कुछ निजी स्कूलों की इस मनमानीपूर्ण रवैये के कारण अभिभावकों पर अतिरित्तफ़ आर्थिक भार पड़ रहा है। बुक शॉप वाले अभिभावकों से स्कूलों द्वारा बताई गयी पुस्तकों की मनमानी कीमत वसूल कर रहे हैं। जिसके कारण अभिभावकों में व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्यत्तफ़ है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने माँग की है कि शासन-प्रशासन द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी पर तत्काल अंकुश लगाया जाये, अन्यथा आम आदमी पार्टी अभिभावकों को साथ लेकर सड़कों पर आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में कमल राना, मोहन भट्ट, कमलेश शर्मा व अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular