देहरादून- उत्तराखंड़ पुलिस द्वारा आज पीसीआरए प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर देहरादून से रवाना किया गया। इस वैैन कों एडीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार द्वारा रवाना किया गया। पैट्रोलियम संरक्षण अनुसंघान संघ(पीसीआरए) एक पंजीकृत सोसाइटी है जो भारत सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत स्थापित है। पीसीआरए एक राष्ट्रीय सरकारी एजेंसी है जो अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता को बढावा देने में लगी हुई है। पीसीआरए का मुख्य लक्ष्य तेल संरक्षण को राष्ट्रीय आन्दोलन बनाना है। इस मौके पर अपर निदेशक एवं आरसी वशिष्ठ कुमार झा, मनोज जयंत (राज्य समन्वयक-तेल उद्योग उत्तराखण्ड), पीसीआरए देहरादून से संयुक्त निदेशक नीरज गुप्ता, उप निदेशक सिद्धार्थ सरन नई दिल्ली, प्रभात वर्मा चीफ एरिया मैनेजर इंडियन आॅयल, कंवलजोत सिंह टैरिट्री मैनेजर भारत पैट्रोलियम देहरादून उपस्थित रहे।
