Homeराज्यउत्तराखण्डबाॅलिवुड को भाया उत्तराखण्ड, जल्द ही उत्तराखंड़ में होंगी और भी बाॅलीवुड...

बाॅलिवुड को भाया उत्तराखण्ड, जल्द ही उत्तराखंड़ में होंगी और भी बाॅलीवुड फिल्मों की शूटिंग….

देहरादून{मुंबई}- उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन के रूप में उभर कर आ रहा है। तमाम फिल्म प्रोडक्शन हाउस, फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड को वरीयता देने लगे हैं। मुम्बई में ‘इन्वस्टर्स समिट’ के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जब फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की तो सभी का यही कहना था, कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग की सम्भावनाएं शुरू से ही मौजूद थी परंतु मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने फिल्मों को लेकर जिस प्रकार की पहल की हैं, उससे बाॅलीवुड सहित फिल्म जगत में उत्तराखण्ड के प्रति उत्सुकता बढ़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विशाल भारद्वाज, रमेश सिप्पी, करण जौहर प्रोडक्शन के पार्थ, महेश भट्ट, सिद्धार्थ राय कपूर, सतीश कौशिक सहित अनेक फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों मुलाकात की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिल्मकारों से राज्य की फिल्म नीति में क्या-क्या सुधार किए जा सकते हैं, इसके लिए सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म जगत के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। उत्तराखंड को कुदरत ने अनमोल नेमतों से नवाजा है। यहाँ झरना, झील, जंगल, नदी, पहाड़, बर्फीली चोटियां, एडवेंचर स्पोर्ट्स, और वन्य जीव संपदा से भरपूर स्पॉट हैं। यानी एक फिल्मकार प्रकृति के जिस रूप को कैमरे में कैद करना चाहता है वो सब यहाँ मौजूद है। उत्तराखण्ड को ओपन फिल्म स्टूडियो कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यहां की अच्छी कानून व्यवस्था व शांतिप्रिय लोग हैं। उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी फिल्म निर्माता निर्देशकों के सुझाव शामिल कर शीघ्र ही नई फिल्म पाॅलिसी को मंजूरी देकर सरकार ने कई बड़े फिल्म निर्माताओं के लिए द्वार खोल रही है। फिल्मों की शूटिंग के लिए निर्माताओं को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिक से अधिक फिल्मकारों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फिल्मों की शूटिंग के लिये ली जाने वाली फीस को माफ किया गया है। फिल्मकारों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम से शूटिंग की इजाजत मिल रही है। यानी कोई फिल्मकार उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आवेदन करता है तो उसे मात्र 7 दिन के भीतर अनुमति मिल जाती है। इसका नतीजा है कि पिछले 6 महीनों में प्रदेश में 6 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की शूटिंग भी उत्तराखंड में हो रही है। महेश बाबू की एक फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड हो चुकी है। फिल्म बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली जी ने भी पिछले दिनों यहाँ के शूटिंग स्थलों का सर्वे किया, वे जल्द ही उत्तराखंड में अपनी क्रू के साथ दिखेंगे। जिन फिल्मों की 75 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड में होती है, उनको 1.5 करोड़ रुपये का अनुदान देने का भी हमने प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जमीनी स्तर पर भी फिल्मों को प्रोत्साहन देने की कोशिशें की हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम फिल्म शूटिंग को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखना चाहते। हम चाहते हैं कि इसके जरिये हमारे पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिले। फिल्म शूटिंग से स्थानीय स्तर पर राज्य में रोजगार के अवसर पैदा हों। फिल्म इंडस्ट्री में उत्तराखंड का योगदान हो और ज्यादा से ज्यादा टेक्नीशियन व कलाकार यहाँ से मिल सकें, ताकि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को जन्म मिले। वहीं फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल सराहनीय है। ऐसा कम ही होता है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री खुद फिल्मकारों से मिलकर अपने राज्य में आने के लिए आमंत्रित कर रहे है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी उत्तराखण्ड सरकार को सहयोग दिए जाने की बात कही। इस कार्यक्रम में यशराज फिल्म्स के ऋषभ चोपड़ा, जाॅन अब्राहिम प्रोडक्शन के शील नीम्बालकर, फिल्म एंड टेलिविजन प्रोड्यूसर गिल्ड आॅफ इंडिया के कुलमीत मक्कड़, फोक्स स्टार स्टूडियो के पार्थ अरोरा, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसियेशन के अध्यक्ष टी.पी.अग्रवाल, निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता, प्रसिद्ध गायकिा अनुराधा पोड़वाल, निर्मात नितीन चंद्रचूड़, निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट, समेत फिल्म जगत की अनेक प्रसिद्ध हस्तियां मौजूद रहीं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular