Homeराज्यउत्तराखण्डसमाजवादी पार्टी अब उत्तराखंड़ में तलाश रही है अपना वजूद.....

समाजवादी पार्टी अब उत्तराखंड़ में तलाश रही है अपना वजूद…..

उत्तराखंड़{शैली}- उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व खो चुकी समाजवादी पार्टी अब उत्तराखंड़ में अपना वजूद तलाश रही है इस कड़ी में आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव रुद्रपुर के लोक विहार कॉलोनी पहुंचे। जहां सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों संग बंद कमरे में बैठक की। आपकों बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30 एवं 31 अगस्त को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव आज दोपहर बाद पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचें। रात्रि विश्राम वह ऊधम सिंह नगर रूद्रपुर में करेंगे। वह 31 अगस्त 2018 को रूद्रपुर में ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद वह कल दोपहर बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव के उत्तराखंड़ दौरे पर आने का मुख्य उदे्श्य आगामी लोकसभा चुनाव है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular