Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड़ में अब दिखने लगा है डबल इंजन का फायदा, मिलने जा...

उत्तराखंड़ में अब दिखने लगा है डबल इंजन का फायदा, मिलने जा रही है बड़ी सौगत…..

देहरादून{शैली}- रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले यानि 25 अगस्त कों उत्तराखंड़ कों नई ट्रेन की सौगत मिलने जा रही है इसके लिए भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी काफी लंबे समय से मशकत कर रहे थें। आपकों बता दें कि देहरादून और काठगोदाम के बीच जनशताब्दी की तर्ज पर चलने वाली यह नई रेल सेवा नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस रक्षा बंधन से ठीक पहले 25 अगस्त से आरंभ हो जाएगी। इससे पहले 15 अगस्त पर इसके चलने की उम्मीद उताई जा रही थी। रेल मंत्री पीयूष गोयल नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना करेंगे। यह रेल सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। रविवार और गुरुवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। रेल मंत्रालय ने पिछले महीने गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों को जोड़ने वाली इस नई रेल सेवा को मंजूरी दी थी। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता और उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने बताया कि उद्घाटन के दिन 25 अगस्त को काठगोदाम से इस ट्रेन को पूर्वाह्न 11 बजे देहरादून के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। हालांकि, सप्ताह में पांच दिन संचालित होने वाली इस ट्रेन का समय अलग होगा। बलूनी के मुताबिक काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 6.05 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से यह ट्रेन शाम 4.10 बजे रवाना होकर रात्रि 11 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। काठगोदाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2