Homeराज्यउत्तर प्रदेशअब बदला-बदला नजर आएगा उत्तराखंड, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मेहनत रंग...

अब बदला-बदला नजर आएगा उत्तराखंड, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मेहनत रंग लाई, निवेशकों का प्रदेश मे लगेगा तांता…

 देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तराखंड को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने की कसरत में जी-जान से जुट गए हैं। इसी का प्रमाण है डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट, जो विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है। कनार्टक में जाकर प्रमुख उद्यमियों से मिलना भी इसी रणनीति का हिस्सा है जो प्रदेश को सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है। बुधवार 22 अगस्त को ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट’ के तहत बैंगलुरू में होने वाले रोड़ शो से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कर्नाटक राज्य के प्रमुख उद्यमियों से भेंट कर उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिये आमंत्रित किया। गौरतलब है कि 07-08 अक्टूबर 2018 को उत्तराखण्ड में निवेश को बढ़ावा देने के लिये ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इंवेस्टर्स समिट’ का आयोजन किया जायेगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जायेगा।

इससे पहले ही कई फिल्म निर्माता लोकेशन को देखते हुए अपनी फिल्मों का निर्माण उत्तराखंड में करने को राजी हो गए हैं। इस संदर्भ में एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव भी आ गए हैं। यही स्थिति उद्योगपतियों की भी है जो यहां की व्यवस्थाओं और बिजली, कानून व्यवस्था समेत कई सुविधाओं से काफी खुश है और उत्तराखंड आने की सहमति दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कर्नाटक राज्य के प्रमुख उद्यमियों से विस्तार से वार्ता की और उन्हें उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र से मिलने वाले उद्यमियों में सीआईआई के उपाध्यक्ष व टोयोटा किर्लोस्कर के वाईस चैयरमेन विक्रम किर्लोस्कर, भारत फ्रिट्ज वर्नर लिमिटेड के सीईओ रवि राघव, राजेश एक्सपोर्ट के निदेशक सिद्धार्थ महता, श्री चन्द्रु कालरो, टी.टी.जगन्नाथन, टी.टी. प्रेशटीज के एम.डी. के.शंकरन, जैनेत्री इनोवेशन के निदेशक अरूण अग्रवाल, शाही एक्सपोर्ट के आनन्द पदमानभन्न, रेमन्ड्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष वेंकटेश एवं हिमतसिंगका के उपाध्यक्ष संजय हंडूर शामिल थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड : इंवेस्टर्स समिट’ में उत्तराखण्ड में निवेश के लिये मुख्यत: 12 सेक्टरों में फोकस किया जा रहा है। जिनमें फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर, हर्बल एवं ऐरोमेटिक, पर्यटन, वेलनेस व आयुष, फार्मास्यूटिकल, ऑटोमोबाइल, सेरीकल्चर व प्राकृतिक फाइबर, आई.टी., नवीकरणीय ऊर्जा, बॉयोटेक्नालॉजी एवं फिल्म शूटिंग शामिल है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंगलुरू को आई.टी. सेक्टर में विशेषज्ञता प्राप्त है, जिसका लाभ उत्तराखण्ड को भी मिल सकता है। उन्होंने कर्नाटक के उद्यमियों से निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने व व्यवसायिक साझेदारी के लिये उद्यमियों को आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य सरकार द्वारा निवेश अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। यहां प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम क्रियान्वित है और उद्योगों के लिये अनुकूल पॉलिसी अपनायी गयी है। ईज-ऑफ डूईंग बिजनेस में उत्तरखण्ड अग्रणी राज्यों में है। उत्तराखण्ड की एम.एस.एम.ई. पॉलिसी व मेगा इंडस्ट्रियल व इंवेस्टमेंट पॉलिसी में उद्यमियों को कई तरह की सहूलियतें दी गयी है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments