Homeराज्यउत्तराखण्डशराब पीने तथा पिलाने वाले पुलिस ने धरे

शराब पीने तथा पिलाने वाले पुलिस ने धरे

देहरादून। पछवादून के एक होटल पर छापा मारकर शराब पीने, पीलाने के कारोबार को पकड़ा और होटल स्वामी को हिरासत में ले लिया है। इस क्षेत्र में वर्षों से होटल में पीने पीलाने का काम जारी था। इसके लिए जो लाइसेंस की औपचारिकताएं होती है वह भी नहीं की गई थी जिसके कारण स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। जनता की शिकायत पर पुलिस द्वारा इस होटल पर छापा मारा गया और शिकायत सही पाई गई।
बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री व पिलाने वालों के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा सीओ विकासनगर के नेतृत्व में मारे गये इस छापे में दो अभियुक्तों सोहनलाल एवम यशपाल को अपने ढाबे (अमित ढाबा) चकराता रोड जमानीपुर पर से शराब पिलाने के आरोप में धारा 60/ 68 आबकारी अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया।
इस अवसर पर जो लोग शराब पी रहे थे उनमें विशाल ठाकुर पुत्र जसवंत निवासी ग्राम जमनीपुर थाना सहसपुर, अर्जुन गुंज्याल पुत्र जोत सिंह निवासी धारचूला पिथौरागढ़ हाल हरबर्टपुर, नितिन ध्यानी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हरबर्टपुर, अमित चौधरी पुत्र विजेंद्र निवासी हरबर्टपुर,आशीष डोगरा पुत्र कुशल निवासी सिंघनिवाला, अंकुश पुत्र रविन्द्र पाल निवासी सिंघनीवाला के नाम शामिल है। इन लोगों के पास से एक बोतल अवैध शराब तथा पिलाने का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments