
देहरादून। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अंत्येष्टि के बाद उनकी अस्थियों को हरिद्वार हरकी पैड़ी पर विसर्जित किया जाएगा। 19 अगस्त को सरकार और संगठन के तमाम बड़े नेता उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि आज रात ही कुछ बड़े नेता हरिद्वार पहुंच जाएंगे। केंद्रीय संगठन की ओर से इस बारे में राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है। शासन स्तर से भी हरिद्वार के जिलाधिकारी, एसएसपी और गंगा सभा को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। अटल जी की अस्थियां हरकी पैड़ी पर विसर्जित की जाएंगी। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
