
देहरादून। अंबेडकर पार्क पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा एक शोक सभा के माध्यम से युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार प्रात: 11 बजे से यह श्रद्धांजलि सभा लगभग तीन घंटे चली।
कालजई शून्य से शिखर पर राजनीतिक यात्रा करने वाले श्री वाजपेयी 16 अगस्त सायंकाल 5:50 पर शून्य में विलीन हो गए। विहिप और बजरंग दल के वक्ताओं का कहना है कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक से पूर्णकालिक प्रचारक के रुप में अपने संपूर्ण जीवन को राष्ट्र के लिए समर्पित किया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी केवल राजनीतिक ही नहीं अपितु वह एक राष्ट्रकवि महान लेखक एवं कानून के भी प्रबलतम जानकार थे। राजनीति की फिसलन भरी राहों में भी निर्विवादित सर्वस्वीकार्य व्यक्तित्व अटल जी थे। संपूर्ण विश्व में एक सच्चे राजनैतिक दर्शक दर्शनशास्त्री को एवं विश्व मार्गदर्शक एवं पथ प्रदर्शक को प्रकृति ने हमसे छीन लिया उनका निधन विश्व के लिए अपूरणीय क्षति जिसको कई शताब्दियों में भी पूर्ण नहीं किया जा सकता है।
वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण ठीक उसी तर्ज पर कराना चाहते थे जिस प्रकार से विधेयक लाकर के संसद में सोमनाथ के मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। दुर्भाग्य से उनकी यह भावना उनके जीवित रहते हुए पूर्ण नहीं हो सकी इस बात का उन्हें अफसोस ही नहीं अपितु उनका मन भी कचोटता रहता था। वक्ताओं ने कहा कि वह यदि वह अपने जीवित रहते हुए श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण संसद में सरकार द्वारा विधेयक लाकर करा दिया गया होता तो उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण अभिलाषा पूर्ण हो जाती। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि इस देश की सरकार की यही होगी कि वह राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए शीघ्रातिशीघ्र विधेयक ला कर के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ करा कर भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।
घंटाघर अम्बेडकर पार्क से गुजरते सैकड़ों आमजन ने भी श्रद्धांजलि सभा मे सहभागी बन शोक व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संगठन की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों में प्रांत सेवा प्रमुख रमाशंकर कौशिक विहिप महानगर अध्यक्ष दर्शन लाल भम्म, विभाग संयोजक बजरंग दल विकास वर्मा , महानगर सह संयोजक कमल बिजल्वाण , उमेश चानना , महानगर विद्यार्थी प्रमुख प्रिंस त्यागी जी महानगर गौरक्षा प्रमुख संजीव बालियान महानगर कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा महानगर उपाध्यक्ष समय शर्मा , नरेंद्र चौहान , महानगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख जितेंद्र कुकरेजा , विहिप सेवा प्रमुख हरीश कोहली , नमन बब्बर , हिमांशु नेगी , विक्की मान , आशोक प्रजापति , अजय कोटनाला , चंदन नेगी , मेजर रंजीत सिंह , नरेश , आलोक सिन्हा , व सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।