
जीवन में आग और ज्योति का बहुत महत्व है। आग के माध्यम से सभी बाधाएं समाप्त की जा सकती है, शर्त यह है कि उन्हें शास्त्रीय उपायों के रूप में प्रयुक्त किया जाए। यदि हम अग्नि का शास्त्रीय उपयोग करते हैं तो शत्रु बाधा और धन बाधा दोनों समाप्त हो जाती है। नकारात्मक भी मिटने लगती है। नकारात्मकता उस घुन के समान है जो आपकी सारी ऊर्जा को चुपके से खा जाती है और आपको पता भी नहीं चलता। भारतीय मनीषा में आग और आग के शास्त्रीय उपायों की विशेर्ष चर्चा है। तंत्र मंत्र में भी आग के विशेष उपायों की चर्चा होती रहती है। जाने क्या आग के शास्त्रीय उपाय तथा उनका उपयोग करें ताकि आपकी धन बाधा और शत्रु बाधा दोनों समाप्त हो जाए। इतना ही नकारात्मकता भी इन प्रयोगों से समाप्त हो जाती है।
जीवन में नकारात्मकता का प्रभाव और ज्योतिषीय उपाय
खास इसलिए, क्योंकि यह आपके जीवन से हर प्रकार की नकारात्मकता को खत्म करने की क्षमता रखता है। अगर आपके घर में गार्डन है या कच्ची जमीन का हस्सिा, तो आप इसे अपने घर पर ही कर सकते हैं। अगर नहीं, तो किसी भी शांत जगह पर इसे करें। वैसे तो यह दिन या रात किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सबसे अच्छा समय शाम में 5 से 7 के बीच का माना जाता है।
चीजें जिनकी आपको जरूरत होगी
आपको चाहिए चारकोल, लकड़ी के कुछ टुकड़े, तेल, काले तिल, राई, सफेद कागज के कुछ टुकड़े और पेंसिल या पेन। ये सभी सामान किसी ना किसी रूप में आपसे जुड़े बुरे कर्मों और नकारात्मकताओं का प्रतीक हैं, जन्हिें इस विधि द्वारा अग्नि में झोंककर आप इनसे अपने जीवन के जुड़ाव को पूरी तरह मुक्त करा लेते हैं।
अग्नि विधि की तैयारी

अग्नि विधि शुरु करने से पहले कुछ तैयारियां कर लें। सबसे पहले अपनी अब तक की लाइफ में जो भी चीजें आपको परेशान करती हों, जो भी चीजें बुरी लगती हों या जिसे आप पूरी तरह अपनी जिंदगी से दूर करना चाहते हों, अतीत या वर्तमान में आपसे जुड़ी हर बुरी चीज या घटना या वह जो आपको भवष्यि में होने से भी डराता हो, कागज पर लिखें।
राई और काले तिल
राई और काले तिल के दाने भी रखें। ये इस जीवन में आपके द्वारा किए उन सभी बुरे कामों या बुराइयों के प्रतीक हैं जो आपने दूसरों के लिए किए होंगे, जिसके कर्मफल के रूप में आपको बुरा सहना पड़ा होगा।
ड्रॉइंग
अब एक कागज पर एक काले बच्छिू, एक काले सांप और एक काले मेंढक की प्रतीकात्मक तस्वीर बनाएं। ये सभी आपके उन कुछ बुरे कार्यों के प्रतीक हैं जो आपने कुछ राजनीतिक रणनीतियों या छुपे हुए रूप में दूसरों का बुरा करते हुए अपने हित में किए होंगे।
अग्नि विधि

- अब आग जलाने के लिए एक जगह का चुनाव करें और वहां एक छोटा गड्ढा खोदें। कागज के एक टुकड़े पर ह्यअनंत’ का निशान बनाकर उसे गढ्ढे में बिछाएं। उसके ऊपर चारकोल, लकड़ी का टुकड़ा रखकर तेल की मदद से आग जला लें। आप खुद किसी स्टूल, कुर्सी या उंची जगह पर पर बैठ जाएं।
- अब मन में सोचें कि आप अपने जीवन की हर परेशानी जलाने जा रहे हैं। यह सोचते हुए सबसे पहले बच्छिू, सांप और मेंढक बने हुए कागज के टुकड़े आग में डाल दें। सोचें कि आपने अपने जीवन के हर बुरे कर्म आग में भस्म कर दिए और इसी के साथ आपकी परेशानियां भी खत्म हो गई हैं।
- अब जिस कागज पर आपने अपने बुरे अनुभव लिखे थे, उसे आग के हवाले करें। सोचें कि इसी के साथ आपका हर डर और अतीत की बुरी यादों का प्रभाव खत्म हो गया।
- अब राई के दाने और अलसी लेकर इसे आग में डालें। ऐसा करते हुए आपके मन में यह भाव जरूर होना चाहिए कि इन दोनों चीजों के साथ आपके जीवन की हर नकारात्मक चीज और लोगों के प्रभाव अग्नि में जलकर समाप्त हो गए और अब आपके पास बस एक शुद्ध, शांत जीवन है। इसे डालते हुए आप महसूस करें कि जैसे आपने एक नया ही जन्म लिया है और इसमें कहीं भी कोई दुख या विषाद नहीं है।
- आग जब जलकर खत्म हो जाए, तो राख उसी में छोड़ते हुए गढ्ढे को मट्टिी से भर दें। इसी के साथ सोचें कि धरती ने आपके जीवन की सारी नकारात्मकता खुद में समाहित कर ली है। लेखिका: लिलियन टू फेंगशुई की पर सबसे ज्यादा बिकने वाले किताबों की लेखिका हैं।
