देहरादून{शैली श्रीवास्तव}– वयोवृद्ध पत्रकार/ साहित्यकार चारूचन्द चंदोला, जो दून चिकित्सालय के आई.सी.यू में भर्ती हैं, उनके स्वास्थ्य का हाल जानने महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र चौधरी एवं मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट दून चिकित्सालय पंहुचे यहां पर उन्होंने आई.सी.यू में भर्ती चन्दोला के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की तथा उनके स्वास्थ्य को देखते हुए सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की बात कही। वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी चंदोला की धर्मपत्नी से दूरभाष से वार्ता की और हरसम्भव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने का आवश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार चंदोला के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है। दून चिकित्सालय में भर्ती चंदोला के सम्बन्ध में चिकत्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये तथा उनकी धर्मपत्नी को किसी प्रकार की चिंता न करने की बात कही। आपको बता दें कि चंदोला आजादी से पूर्व टाइम्स आॅफ इण्डिया के लिए कार्य करते रहे हैं तथा वर्तमान में युगवाणी पत्रिका से जुड़े हुए हैं।