देहरादून {शैली श्रीवास्तव}– मलिन बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर कांग्रेसियों ने आज मुख्यमंत्री आवास कूच किया। अपने तय कार्यक्रम में बारिश के कारण बदलाव करते हुए कांग्रेसी परेड ग्राउंड की जगह कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए हैं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, प्रधानमंत्री मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए मुख्यमंत्री आवास से पूर्व पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेट लगाकर कांग्रेस के जुलूस को हाथीबड़कला चैक पर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली हालांकि बारिश हो जाने के कारण कांग्रेसियों का जोश ठंडा पड़ गया और बैरीकेट पर ही कांग्रेस ने अपना ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया दिया।