देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- आज देवभूमि की बेटियां हर खेल में अपना नाम रौशन कर रही हैं। ऐसे में कूहु गर्ग लगातार सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। कुहू बैडमिंटन में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। लगातार दूसरे अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुची कुहू रोहन की जोड़ी। 24 से 29 जुलाई में चल रहे रशियन ओपन 2018 में कुहू ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बना लिया ।मिश्रित युगल के सेमी फाइनल में कुहू ने रोहन कपूर के साथ खेलते हुए मलेशिया की जोड़ी चेन तंग व येन वी पेक को कड़े मुकाबले में 21-19, 11-21 व 22-20 से हराकर रुस्सियन ग्रैंड प्रिक्स इंटरनेशनल के फाइनल में स्थान बना लिया । कल फाइनल मुकाबले में कुहू की जोड़ी की टक्कर रुस्सियन व कोरिया की जोड़ी विअदिमिर इवानोव व मं क्युंग किम के साथ होगा। कुहू के लगातार शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों और खिलाडियों ने उन्हें बधाई व फाइनल के लिए शुभकामनाये दी हैं।
