देहराूदन {शैली श्रीवास्तव}- अपने शानदार खेल से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने वाले लक्ष्य सेन व लागोस इंटरनेशनल बैडमिनटन चैंपियन बनीं कुहू गर्ग कों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समानित किया। आपकों बता दें कि कुहू गर्ग एडीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार की बेटी है। वहीं लक्ष्य कोच डीके सेन के बेटे है। मुख्यमंत्री ने दोनों ही खिलाडियों कों समानित करते हुए, लक्ष्य सेन कों 5.53 लाख और कुहू गर्ग कों 2 लाख रुपये का चेक पुरूस्कार में दिया। कुहू के बाहर होने कि वजह से उनके माता-पिता अलकनंदा अशोक और अशोक कुमार ने उनका पुरूस्कार लिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना करते हुए कोच डीके सेन से राज्य में खिलाड़ियों के लिए भी बेहतर कोचिंग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में लक्ष्य और कुहू की तरह राज्य के युवाओं कों भी बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें और वो भी दुनिया भर में लक्ष्य और कुहू की तरह नाम रौशन करें।
