शिरडी वाले साईं बाबा,आया है तेरे दरपे सवाली

बाबा के अनुसार गुरुवार का दिन हिन्दू धर्म में पवित्र माना जाता है लेकिन बाबा ने हमेशा ही एकेश्वरवाद को बढ़ावा दिया है, इस आधार से वे सभी दिनों को एक बराबर ही मानते थे,लेकिन भक्तों की श्रद्धा देखते हुए उन्होंने गुरुवार के दिन प्रभु की आराधना को अधिक महत्व दिया। इसलिए गुरुवार के दिन बाबा की पूजा की जाती है.
गुरुवार को रखें व्रत:- ऐसी मान्यता है कि साईं बाबा व्रत एक बार शुरू करने के बाद नियमित रूप से 9 गुरुवार तक किया जाना चाहिए, तो आइए जानते है बाबा के लिए व्रत और उनको प्रसन्न करने कई कुछ उपाय।
व्रत रखने की विधि:- बाबा के व्रत को रखने की विधि बेहद सरल है। प्रात: स्नान करने के बाद साईं बाबा की फोटो की पूजा की जाती है। बाबा की फोटो को पीले रंग क कपडे में रखा जाता है और उनकी फोटो पर फूलों की माला भी चढ़ाई जाती है। फोटो के सामने धुप या दीपक जलाकर साईं व्रत की कथा पढ़नी चाहिए और साईं बाबा का स्मरण करना चाहिए और भोग लगाना चाहिए लेकिन अन्य व्रत की तरह बाबा के व्रत में भूखे नहीं रहना होता। इस व्रत को फलाहार ग्रहण करके किया जा सकता है।
बाबा की पसंद ‘पालक’:- ऐसा माना जाता है कि साईं बाबा को ‘पालक’ बेहद पसंद है, इसलिए भक्त गुरुवार के दिन बाबा को पालक का चढ़ावा चढ़ाते हैं। बाबा को प्रसन्न करने का दूसरा तरीका है उन्हें कुछ मीठा अर्पित करना चाहिए।
बाबा की पसंद नारियल :- अक्सर बाबा के भक्त बाबा को मिठाई में हलवा चढ़ाते हैं लेकिन भक्त उन्हें खाद्य पदार्थ के साथ एक नारियल जरूर अर्पित करें ।
बाबा को पसंद फूल :- बाबा फूलों के प्रति बेहद लगाव रखते थे। वे अपने आसपास रंग-बिरंगे फूलों को देखकर बेहद प्रसन्न होते थे। इसलिए भक्त गुरुवार के दिन बाबा को रंग-बिरंगे फूलों की माला अर्पित करते हैं।
