शैली श्रीवास्तव- 27 जुलाई कों घटित होने वाला चंद्र ग्रहण 12 राशियों पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा यानि 27 जुलाई की देर रात घटित हो रहा है। यह चंद्रग्रहण दो संयोगों में पड़ रहा है। पहला संयोग, चंद्र ग्रहण अष्टांग योग में 104 वर्ष बाद पड़ रहा है और दूसरा यह कि गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण की स्थिति 18 वर्ष बाद बन रही है। इन दो संयोगों के चलते यह ग्रहण सभी पर प्रभाव डालेगा। इससे पहले गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की स्थिति 16 जुलाई 2000 में बनी थी। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान प्रतिमा स्पर्श, पूजा पाठ के साथ भोजन और शयन करना वर्जित मान गया है। चंद्रग्रहण का समय 27 जुलाई रात 11 बजकर 55 मिनट 26 सेकेंड से 28 जुलाई रात 3 बजकर 49 मिनट 59 सैकेंड तक रहेगा। चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 54 मिनट 33 सैकेंड रहेगी। इसका सूतक काल 27 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के सूतक और ग्रहणकाल में स्नान, दान, जप-पाठ, मंत्र, स्तोत्रा-पाठ, मंत्र-सिद्धि, तीर्थस्नान, ध्यान करना कल्याणकारी होता है।
चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव और उपाय-
मेष राशि – चंद्रग्रहण के असर के कारण मन में अपनों के प्रति गुस्सा बढ़ सकता है। भगवान शिव पर दूध-गंगाजल चढ़ाएं।
वृष राशि – रुके काम को बल मिलेगा। धरती संबंधी काम को टालना उचित रहेगा। सरकारी कामों में देरी रहेगी।
मिथुन राशि – कोई सुख सामाचार मिल सकता है।
कर्क राशि – मन में व्याकुलता रहेगी। बनते काम भी रुक सकते हैं। रुद्राभिषेक कर शिव पूजन करें। बच्चों को खीर खिलाएं।
सिंह राशि – शारीरिक कष्ट होने के कारण मन बेचैन रहेगा। ग्रहण के समय गणेश व कार्तिकेय को केले का भोग लगाएं।
कन्या राशि – सब सामान्य रहेगा। ग्रहण के समय भोजन करने से बचें।
तुला राशि – माता का ध्यान रखें और तुलसी का पत्ता भोजन में लें। नारियल धर्मस्थल पर दान दें।
वृश्चिक राशि – विपरीत समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें, संयम रखें। ग्रहण में शुद्ध शहद भोलेनाथ पर चढ़ाएं व बजरंगबाण पढें लाभ मिलेगा।
धनु राशि- स्वास्थ्य व बीपी का ध्यान रखेंए परिवारजनों पर क्रोध से बचें, सतनजा दान करें।
मकर राशि – सब सामान्य रहेगा। ग्रहण के समय भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करें, रोग व शत्रु से दूरी बनेगी।
कुंभ राशि – कुछ वैचारिक मतभेद पनप सकते हैं। मन ठीक रखें, पीपल पर चार बत्ती का दिया जलाने से लाभ मिलेगा।
मीन राशि – इस राशि वालों को धन का नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घर में नीम रखें और बासी खाना न खाएं।
