Homeराज्यउत्तर प्रदेश27 जुलाई कों सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, सदी के सबसे...

27 जुलाई कों सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण कों मंगल बनाने वाला है सबसे खास! आप भी देखिये और शेयर कीजिए…..

शैली श्रीवास्तव- 27 जुलाई को एक सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण को वैज्ञानिक ने ब्लड मूनष् का नाम दिया है। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटे और 43 मिनट की होगी। इस दौरान चंद्रमा खूबसूरत लाल या भूरे रंग का दिखाई देगा। वहीं सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण को मंगल खास बनाने वाला है। जी हां, इस दुर्लभ घटना का वैज्ञानिक बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल के खगोल वैज्ञानिक डॉ शशि भूषण पांडे ने बताया कि 27 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण मंगल ग्रह और भी खास बनाने जा रहा है। वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना में खास दिलचस्पी ले रहे हैं। 27 जुलाई को अंतरिक्ष में मंगल पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे जिसके चलते मंगल पृथ्वी के करीब होगा।् 2003 में ऐसा लगभग 60,000 वर्षों में हुआ था। वैज्ञानिक अध्ययन के लिहाज से भी इस घटना को खास माना जा रहा है। बताया कि 27 जुलाई की रात 11.54 बजे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़नी शुरू हो जाएगी। एक बजे चंद्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। जिससे पूर्णग्रहण लगा चांद नजर आएगा। पूर्णग्रहण की अवधि मध्य रात्रि बाद 2.43 बचंद्रग्रहण की घटना के साथ ही मंगल ग्रह भी चंद्रमा के बेहद करीब होगा। 27 जुलाई को ही एक तरफ सूर्य अस्त हो रहा होगा वहीं दूसरी ओर पूर्व दिशा में लाल ग्रह उदय होगा। इस स्थिति को समक्षता की स्थिति कहते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण की अवधि 1.43 घंटे की रहेगी। आंशिक ग्रहण लगा चांद 3.49 बजे तक रहेगा। बता दें मंगल इन दिनों धरती के काफी करीब आ पहुंचा है। मंगल के धरती के करीब पहुंचने का संयोग 2003 के बाद बनने जा रहा है। इस घटना को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल के नजदीक आने से इस स्थिति का गहराई से अध्ययन करने में काफी मदद मिलेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular