Homeराज्यउत्तराखण्डसावधान! उत्तराखंड़ में डेंगू ने दी दस्तक....

सावधान! उत्तराखंड़ में डेंगू ने दी दस्तक….

शैली श्रीवास्तव- प्रदेश में डेंगू ने दस्तक दे दी है। इसकी आमद इस बार कुमाऊं क्षेत्र से हुई है। नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनमें 5 से 50 साल तक के मरीज शामिल हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में डेंगू का पहला मामला जुलाई प्रथम सप्ताह में सामने आया था। जनपद नैनीताल में 23 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई। अब देखते ही देखते नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुसार इस बीमारी की जद में आए मरीजों में कई बच्चे भी शामिल हैं। जनपद नैनीताल में पांच वर्षीय लड़की, जबकि ऊधमसिंहनगर में आठ साल के एक लड़के में डेंगू की पुष्टि हुई।

बता दें कि पिछले साल डेंगू के 849 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 2046 पहुंच गया था। जबकि, चार मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See great types of shields. Items offer pure time. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] here. Grab this sort right.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular