Homeअध्यात्महर शुक्रवार लक्ष्मी जी के इस मंत्र के जाप से बन सकते...

हर शुक्रवार लक्ष्मी जी के इस मंत्र के जाप से बन सकते हैं करोड़पति

हिंदू मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि किसी के घर में लक्ष्मी जी का वास हो गया तो उसे कभी धन की कमी नहीं होती। आज के दौर में सिर्फ पैसा कमाना ही जरूरी नहीं है, अगर आपके घर लक्ष्मी आ भी गई तो उसे बचाना बेहद जरूरी है।
आपने अभी तक धन पाने के बहुत मंत्र अपनाए होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं धन संचय के लिए भी एक मंत्र है। इस मंत्र के जाप से ना सिर्फ आपका पैसा बचेगा बल्कि आपके घर आ रही लक्ष्मी भी दुगनी हो जाएगी।

शुक्रवार को ऐसे करें देवी लक्ष्मी की पूजा

  • -शुक्रवार की शाम स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ धुले कपड़े पहन लें। इसके बाद एक साफ लाल रेशमी कपड़े पर लक्ष्मी मां की कमल पर बैठी प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
    -देवी को प्रतिष्ठित करने के बाद लाल फूल और पूजन की अन्य सामग्री जैसे चंदन, अबीर, गुलाल, चावल आदि माता लक्ष्मी को अर्पित करें।
    -पूजा करने के बाद खीर का भोग लगाएं।
  • -पूजन करने के बाद कमलगट्टे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें:
  • “ऊं कमलवासिन्यै नम:”
  • इस मंत्र के साथ हर शुक्रवार कम से कम 11 माला जाप जरूर करें।
    -यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर पूजा करें,इससे फल दुगना हो जाता है।
    -हर शुक्रवार इस माला का जाप करने से धन संचय होने लगेगा और नौकरी या व्यापार जिस भी माध्यम से पैसा आ रहा है उसमें वृद्धि होगी।
    -यदि इस मंत्र का जाप पूर्णिमा और अमावस्या को किया जाता है तो समझिए आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular